उरगा थाना अंतर्गत चिचोली क्षेत्र में हसदेव नदी में बह जाने के नौ दिन बाद एक टेलीकॉम इंजीनियर का शव बरामद किया गया। मृतक युवक का नाम आदर्श कुमार है। वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी रहने वाला था। वह एक टावर कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था।
जानकारी के अनुसार, आदर्श और उसके मित्रों ने शनिवार को नदी में स्नान करने गए थे। नदी की गहराई अधिक होने के कारण आदर्श अचानक भंवर में फंस गया और लापता हो गया। उसके दोस्तों ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी।
पुलिस ने पहले दिन नदी के तट पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नदी का व्यापक दायरा और बढ़ती जलधाराएं खोज के काम को कठिन बना रही थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ डिजास्टर रिस्पॉंस फोर्स को इस मामले में शामिल किया गया।
जिले की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर शव की खोजबीन का कार्य शुरू किया, जिसमें काफी समय लगा।
आखिरकार नौ दिन बाद देर रात गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से आदर्श का शव नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए जाने वाले व्यक्तियों को सतर्क किया गया है, लेकिन कई लोग चेतावनियों की अनदेखी कर रहे हैं।
पिकनिक स्पॉट का सौंदर्य युवाओं को आकर्षित करता है। हालांकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में चेतावनी देने का काम और तेज कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















