कोरबा। करीब छह माह तक दिन रात एक करके मेरे परिवार ने खेतों में मेहनत कर धान की फसल उगाई है। फसल अब पक कर तैयार है जिसे बेचने के लिए धान उपार्जन केंद्र में लाए हैं। धान का समर्थन मूल्य 3100 रूपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।
इसके साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया बहुत सरल है। मेरे परिवार की मेहनत का पूरा दाम मिलने से मैं अपने परिवार सहित बहुत खुश हूं। यह कहना है जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम करूंमौहा के किसान महेत्तरराम का।
बुधवार को धान उपार्जन केंद्र दादर में धान बेचने आए किसान महेत्तरराम ने बताया कि विष्णु देव सरकार ने धान बेचने की प्रक्रिया बहुत सरल बना दी है। धान विक्रय के लिए घर बैठे एंड्रॉयड ऐप टोकन तुहंर हाथ के माध्यम से टोकन मिल जाता है और टोकन के द्वारा अपनी सहूलियत अनुसार धान उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय की जा सकती है।
किसान ने भी 26 नवंबर को मोबाइल के माध्यम से टोकन लिया था जिसके आधार पर वह बुधवार को धान बेचने उपार्जन केंद्र दादर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र पर तुरंत ही धान तौलाई की जा रही है। इसके साथ ही बारदाना भी उपलब्ध है जिससे समय की बचत हो रही है।
महेत्तरराम ने बताया कि किसान हितैषी सरकार के द्वारा एक एकड़ में 21 क्विंटल के मान से 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। मेरे परिवार जन की मेहनत का सही दाम मिलने से मैं उत्साहित हूं।
उन्होंने बताया कि मैने आज 100 क्विंटल धान बेचा है और 150 क्विंटल धान खलिहान में रखा है जिसे शीघ्र ही वह धान उपार्जन केंद्र विक्रय को लायेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
