बच्चों को दी गई जीव-जंतुओं के संरचना की जानकारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला गढक़टरा कोरबा में भोपाल गैस त्रासदी और वन्य प्राणी संरक्षण दिवस पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के माध्यम से बच्चों ने जीव-जंतुओं की शारीरिक रचना को समझने के लिए और उनकी पहचान करने के लिए रंग-बिरंगी क्ले द्वारा क्ले मॉडल बनाये रंगों से लीफ प्रिंटिंग की गई और चित्र उकेरे गए।

सभी बच्चों को जीव-जंतुओं के बचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला में सभी छात्र-छात्राओं को अंजू मेश्राम द्वारा प्रदान की गयी पुस्तकों का वितरण किया गया।

शासकीय प्राथमिक शाला गडकटरा के लेक्चरर श्रीकांत सिंह एवं अजय कुमार कोसले द्वारा विशेष सहयोग दिया गया और कार्यक्रम को सफल बनाया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा से निधि सिंह, दिनेश कुमार और कमलेश दास द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।