कोरबा-कोरबी-चोटिया। जिले के सीमावर्ती गांवों के जंगल में मौजूद हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों ने बुधवार तडक़े 6 मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के वनमण्डल कटघोरा अंतर्गत वन परिक्षेत्र-पसान के परिसर- पौड़ीकला के जंगल में 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों का यह दल ग्राम सीपत पारा, जलके, बेलबहरा, अमली बहरा के जंगल के नजदीक विचरण कर रहे हैं। इनके ग्राम सीपत पारा, समलाई, सिर्री, पिपरिया के क्षेत्रों में जाने की संभावना है। ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।
इन हाथियों के द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमली बहरा में समार सिंह पिता नान सिंह के मवेशियों को मार डाला।
हाथियों ने गाय, 2 बैल, 1 बछड़ा को मार डाला है व एक मवेशी घायल है। 1 मकान को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। 13 किसानों के खेत की फसल को हानि पहुंचाई गई है साथ ही नग बोर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।
बता दें कि कल हाथियों ने सीमावर्ती ग्राम समलाई में सती दाई के मंदिर को तोड़ डाला। इसके पहले ग्राम सिर्री के बहरापारा में किसान गोविंद सिंह के 5 मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
