कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 दिसम्बर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियो को करोड़ों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व विकास कार्य कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 दिसम्बर कोरबा में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन के अलावा लगभग 100 करोड़ से अधिक के निर्माण व विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।
कोरबा विधायक व प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है, इसके अलावा जनहित व सामाजिक हित के अनेक विकास का भी भूमिपूजन व लोकार्पण किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास की अधिकाधिक जानकारी नहीं दी गई है वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के साथ-साथ जिला पंचायत व नगरीय निकाय प्रशासन की टीम ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास को लेकर संगठन के लोगों ने भी तैयारियां देखी जा रही है वहीं मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास पर संगठन खेमा अलग-अलग जोर शोर से स्वागत करने की तैयारी में जुट गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
