विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश

कोरबा। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच कोरबा के माध्यम से सर्व समाज ने भी अपना विरोध जताया। मंगलवार को बांग्लादेश में हो रहे हिंसा के खिलाफ सर्व समाज ने निहारिका के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन कर कोसाबाड़ी तक आक्रोश रैली निकाली और जिला प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का सौंपा।


सर्व समाज के वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में सनातन संस्कृति से जुड़े हिन्दु, बौद्ध, जैन एवं सिख समाज पर किए जा रहे हमलों, धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ आक्रोश जताया व अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का संदेश दिया। हिंदू समाज में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर गुस्सा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंसा एवं कट्टरपंथियों द्वारा लगातार लूटपाट, आगजनी और अनाचार की वारदात की जा रही है। पड़ोसी देश में इस तरह की समस्या रुकने के बजाए दिन ब दिन विकराल रूप लेती जा रही है। जो हमारे सर्व समाज के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।


समय रहते ठोस कदम उठाने की मांग : गिरिजेश
मंच पर उपस्थित मुख्यवक्ता साध्वी गिरिजेश नंदनी ने कहा कि बांग्लादेश में महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार किया जा रहा है। अल्पसंख्यक समाज की संपत्तियों को लूटना, सरकारी नौकरी से जबरन निकाला जा रहा है। धर्मान्तरण कराने और धार्मिक स्थलों का ध्वस्तीकरण कराना अत्यंत चिंताजनक हैं।

मंच पर मुख्य वक्ता समाजिक कार्यकर्ता जुड़ावन सिंह ठाकुर, विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक संदीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुख, हिंदूवादी संगठन, जिला भर से आए सैंकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।