खेमलाल का हत्यारा पकड़ाया, जेल दाखिल

टॉयलेट शीट सिर पर पटक कर की थी हत्या

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर चौकी अंतर्गत सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर स्थित राजू होटल के पास टॉयलेट शीट को सिर पर पटक कर एक युवक हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।


जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को प्रार्थी सुखनंदन बंजारे पिता नटवर बंजारे 32 वर्ष निवासी केनापाली थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम राजेश गैरेज टीपी नगर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मृतक खेमलाल बंजारे पिता नटवर बंजारे 45 वर्ष निवासी केनापाली इसका मंझला बड़ा भाई है। 19 नवम्बर को सुबह करीब 7 बजे जब यह चाय पीने देवांगन होटल के पास आया था तब यादव पान ठेला वाले ने बताया कि तरुण गैरेज के पास मर्डर हो गया है।

वहां जाकर देखा तो इसका बड़ा भाई खेमलाल बंजारे की हत्या करने की नीयत से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में टॉयलेट सीट पटक कर मारा गया है, जिसे सिर में गंभीर चोंट आया है एवं बेहोशी की हालत में तथा मरने की कगार पर है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमाक 719/2024 धारा 109 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी एवं सायबर सेल ने जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान संदेही विकास काठे पिता काके सिंह काठे 19 वर्ष निवासी बाल विहार स्कुल के सामने अटल आवास पम्पहाउस, गेरवाघाट चौकी सीएसईबी को तलब कर समक्ष गवाहों के पूछताछ करने पर बताया कि टीपी नगर में ही खेमलाल बंजारे रहता था, जो आये दिन इसे कबाड़ बीनने पर चोरी करते हो कहकर गाली-गलौच करते रहता था और मारता- पीटता भी था। तरुण गैरेज मोड़ में नाली के पास खेमलाल बंजारे बैठकर हांफ रहा था तथा शराब के नशे में था, जो इसे देखते ही गाली- गलौच करने लगा और इसे मारने के लिये उठने लगा तो यह अपने पास रखे देशी शराब के पव्वा से खेमलाल के सिर में मार दिया तब वह नाली में गिर गया।

उसी समय राजू होटल तरफ से एक मोटर सायकल वाले को आते देखा तो रोड के उस पास ट्रेलर के डाला के पीछे छिप गया।

आसपास देखा तो सुलभ शौचालय के सामने स्थित ठेला के पीछे एक टॉयलेट शीट पड़ा था जिसे उठाकर लाया और 2 बार खेमलाल बंजारे के सिर पर जोर-जोर से पटक कर मारा और टॉयलेट शीट खेमलाल के सिर पर ही छोड़ दिया।

फिर खेमलाल के पैंट से 500 रुपये निकालकर पैदल बुधवारी बाजार ओव्हरब्रिज आ गया तथा खाना खाकर सो गया। आरोपी विकास काठे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।