मूलभूत सुविधाओं को लेकर सांसद को ज्ञापन

कोरबा। आदर्श सर्व समाज कल्याण संगठन ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बालको टाउनशिप शहीद वीर नारायण सिंह कल्याण केंद्र भदरापारा पाड़ीमार वार्ड क्र. 36 के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की गई है।

सदस्यों ने बताया कि रामपुर क्षेत्र वार्ड क्रमांक-20 संगमनगर बेलाकछार के पास पुल निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता व स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आना जाना बंद हो जाता है। इस पर सांसद ने पुल निर्माण का आश्वासन दिया है।

इस दौरान संरक्षक श्रीमती जेबी कारपे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. एम सिंह कुशरो, गिरधारी बरेट, जय नारायण राजवाड़े, आरपी पटेल, राजकुमार पैकरा, छेदू सिंह नेताम, केजा राम, राजू खुसरो, गौतम दीवान, आनंद दास महंत, पहलाद दास दीवान घनश्याम आगाशी,सुंदरलाल गभेल सहित अन्य उपस्थित रहे।