महिलाओं को हुनरमंद बना रही सेवा भारती

कोरबा। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के ध्येय के साथ वंचित, अभावग्रस्त, उपेक्षित एवं पीडि़त बंधुओं की सेवा करने वाली स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती कोरबा सामाजिक, स्वास्थ, समरसता एवं स्वावलंबन विषयों पर संस्था कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में इस वर्ष रानी दुर्गावती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया था। जो की दो स्थानों पर स्वामी विवेकानंद सेवा सदन व बैगीन डभार रामपुर में संचालित किया जा रहा है।

सिलाई प्रशिक्षण में संयोजिका रीता श्रीवास्तव व पद्मिनी साहू का विशेष योगदान रहा जिनके प्रयास से 30 प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो सका।

मंच का संचालन कोषाध्यक्ष गोविंद माधव उपाध्याय एवं आभार व्यक्त रूबी मुखर्जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में रेखा सिंह, निक्की उपाध्याय, गीता सिंह, कमल बत्रा, संगीता तिवारी एवं संस्था के सदस्यों व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।