कोरबा। शनिवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना से सीएसईबी गेस्ट हाउस में चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने रेल संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी तिवारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा, सतविंदर सिंह बग्गा, मनोज मिश्रा, डीआरयूसीसी मेम्बर अखिल अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, अंकित सावलानी, तुषार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि ने मुलाकात की।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि जनता की मांगों को मोदी सरकार जरूर पूरा करेगी। जिला चेम्बर द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में बिलासपुर से शुरू होने वाली बिलासपुर भोपाल, बिलासपुर इंदौर, बिलासपुर रीवा एवं बिलासपुर जयपुर ट्रेन को कोरबा से चलाने की मांग की गई।
साथ ही कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों को पुन: चालू कर गेवरा स्टेशन तक चलाने के लिए निवेदन किया। कोरबा से कोलकाता के लिए नई ट्रेन की मांग भी की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
