कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना चुईयां नाला के पास की है, जहां रेत से लदा ट्रैक्टर पलटने से युवक उसकी चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार बालको थाना अंतर्गत चुईयां नाला से एक ट्रैक्टर चालक रेत भरकर जा रहा था। अचानक नियंत्रण बिगडऩे से ट्रैक्टर पलट गया और पास खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में लापरवाही रोकने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
