कोरबा कटघोरा वनमंडल में 55 हाथियों की वापसी से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज के जंगलों में मौजूद हाथियों में से कुछ हाथियों ने उत्पात मचाते हुए पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। सिर्री पंचायत से सटे जंगल में पिछले दो दिनों से डेरा डाले हाथियों ने उत्पात मचाते हुए फसलों को भी तहस-नहस किया वहीं एक घर को भी क्षतिग्रस्त किया है।
ग्राम सिर्री के बहरापारा निवासी के दुधारू पशु को हाथियों ने मौत के घाट दिया है। हाथियों का दल ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों ने कहना है कि फसलें बर्बाद होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। हाथियों के बडे़ झुंड के घुस आने से क्षेत्र के ग्रामीण रतजगा को मजबूर हो गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
