कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद, पढऩे व आगे बढऩे किया प्रेरित
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को पाली ब्लॉक में पोड़ी और निरधि ग्राम पंचायत में प्राइमरी, मिडिल सहित हायर सेकंडरी स्कूल जाकर विद्यार्थियों से सवांद किया। उन्होंने क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों की रुचि जानी और पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी अलग प्रतिभा और रुचि होती है। आप अपने रुचि के अनुरूप कैरियर के निर्माण कर सकते है।
शासन-प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण के लिए सहयोग किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए अच्छे नम्बरों से परीक्षा पास करने पर मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए प्रशिक्षण सहित सम्पूर्ण खर्च उठाने सहित राज्य से बाहर के विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सहयोग करने की बात कही।
कलेक्टर ने कहा कि बीते सत्र में 10 वीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं पढ़ाई हेतु जिले से बाहर भेजा गया है। इस सत्र से 12 वीं पास सौ विद्यार्थियों को भी मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी के लिये डीएमएफ से वित्तीय मदद दी जायेगी।
ग्राम पोड़ी के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। ग्राम निरधि में बेलपारा के प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विशिष्ट व्यक्तियों के संबंध में सवाल किए। उन्होंने विद्यालय में नाश्ते और मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली।
अब धुएं से मिल गई मुक्ति
प्राथमिक शाला बेलपारा निरधि में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहाँ नाश्ता और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें गैस चूल्हा मिल गया है। इससे जल्दी खाना बनने के साथ ही किचन में लकड़ी के धुँए से भी मुक्ति मिल गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
