फ्लोरा मैक्स घोटाला मामले को महिला आयोग ने लिया संज्ञान

दो सदस्य टीम गठित, कैंप लगाकर लिए जाएंगे महिलाओं के आवेदन

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीडऩ से सबंधित प्रस्तुत 24 प्रकरणों पर जन सुनवाई की। अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेशवार 291वीं एवं कोरबा जिले में 9वीं सुनवाई हुई।


कोरबा क्षेत्र की गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ सभी महिलाओं की शिकायत आयोग के द्वारा व्यापक स्तर पर लिया जाएगा। राज्य महिला आयोग की दो सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया व श्रीमती लक्ष्मी वर्मा द्वारा कैंप लगाकर पीडि़त महिलाओं की शिकायत आवेदन कोरबा मुख्यालय पर लिया जाएगा। जिसकी व्यवस्था कलेक्टर कोरबा के द्वारा किया जाएगा।

कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शासन से अनुमति लेकर सहयोग करेंगे। सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका के बेटे की मृत्यु के पश्चात अनावेदिका को उसके पति की नौकरी मिली है दोनों पक्षों के बीच लिखित इकरारनामा भी किया गया हैं कि आवेदिका अपने पोते से मिल सकेगी। उभयपक्ष को समझाईश देने पर आवेदिका ने आयोग के समक्ष अपने बेटे को उसके दादी-दादा से हप्ते में 2 दिन शनिवार व रविवार को भेजना स्वीकार किया हैं।

अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति स्व. विनोद कटियारे की मृत्यु के बाद आवेदिका के विवाह में दिया गया सारा समान अनावेदकगण के नोरा थाना सिविल लाईन रामपुर चौकी द्वारा रख लिया गया। आवेदिका की शिकायत को पंजीबद्ध भी नहीं किया जा रहा हैं। आवेदिका ने कई बार थाने व एसपी ऑफिस में शिकायत किया है इसके आधार पर आवेदिका इन सभी अनावेदकगणों की विरूद्ध धारा 498ए का अपराध पंजीबद्ध करायेंगी और अपना समस्त सामान वापस प्राप्त करेंगीं।

अन्य प्रकरण में वन विभाग की जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने है।

वन विभाग की जमीन पर अनावेदक के बेजा कब्जा की शिकायत आवेदिका के उपर अपराधिक मामला दर्ज किया हैं जो कि न्यायालय में विचाराधीन हैं। अत: प्रकरण नस्तीबद्ध किया जाता हैं।