तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

कोरबा। एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।


जानकारी अनुसार बांकीमोंगरा थानांतर्गत रेलवे दफाई भैरोताल निवासी वकील खान (41 वर्ष) गंगानगर में अपने दोस्त राजेश के गैरेज में काम कर पत्नी और बेटे का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि रोजाना कि तरह वकील खान अपने घर खाना खाने आया था, जहां से शाम करीब चार बजे अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। कुसमुंडा गेवरा मार्ग में मनगांव बाजार के समीप पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में मैकेनिक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है।