कोरबा। पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार संयुक्त 10 राष्ट्रीय श्रमिक-किसान संगठनों के आह्वान पर केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में 26 नवंबर को विरोध दिवस मनाया गया।
इसी परिपेक्ष में बालको के परसाभाठा चौक में भी राष्ट्र श्रमिक संगठनों द्वारा केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान एटक के महासचिव हरिनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चार श्रमिक कोड बिल लागू करने की कोशिश किया जा रहा है जो पूरी तरह श्रमिक विरोधी कानून है। यह प्रयास पहले भी किया गया था लेकिन केंद्र में बैठी सरकार सफल नहीं हो पाई, संविधान को भी खत्म करने का प्रयास किया गया लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत नहीं आ पाया,इसलिए अभी तक संविधान सुरक्षित है।
प्रदर्शन के दौरान एलमुनियम एम्पलाइज यूनियन एटक के अध्यक्ष एसके सिंह, महासचिव सुनील सिंह, इंटक के महासचिव जय प्रकाश यादव, सीटू के महासचिव अमित गुप्ता, एचएमएस के महासचिव संतोष प्रजापति, वाम्स के महासचिव अमृतलाल निषाद ने भी संबोधित किया। विरोध दिवस में इंटक, एटक, सीटू ,एसएमएस, वाम्स के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















