सर्वमंगला नगर में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

कोरबा। नगर निगम अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर में 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान एक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कथा वाचिका पंकजा एवं प्रज्ञा होंगी। इनके द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पटेल परिवार के द्वारा किया जा रहा है। इसमें मुख्य यजमान उर्मिला बाई पटेल, बलदाऊ राम पटेल, मनकुंवर पटेल, पवन कुमार पटेल एवं शालिनी पटेल हैं।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 25 नवंबर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। वेदी स्थापना के साथ कथा आरंभ हुआ। 26 नवंबर को कपिल अवतार, सती चरित्र ध्रुव कथा, 27 नवंबर को जड़ भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, 28 नवंबर को वामन अवतार, रामचरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव, 29 नवंबर को बाल लीला, गिरिराज पूजन, महारास, 30 नवंबर को मथुरा गमन, कंस उद्धार, रुक्मणी विवाह, 1 दिसंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम एवं चढ़ोतरी, कथा के अंतिम दिवस 2 दिसंबर को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्र धारा पूर्ण आहुति एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से संध्या 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।