कोरबा। भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भी आज संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुसार कार्य करने की शपथ ली। आयुक्त ने अधिकारी, कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, तुलाराम भारद्वाज, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी.आर.महादेवा, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय, ईई पीडब्ल्यूडी जी.आर.जांगड़े, डीपीओ श्रीमती रेणु प्रकाश, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, डिप्टी कलेक्टर रूचि शार्दुल, गौतम सिंह, सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले, ईई पीएचई ए.के. बच्चन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















