निर्धारित नियमों व निर्देशों के अनुसार करें धान खरीदी : पाण्डेय
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
आयुक्त श्री पाण्डेय ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपने आसपास के ऐसे लोगों को जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन्हें प्रोत्साहित करने भी कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से जर्जर स्कूल भवनों, सायकल स्टैंड, प्रार्थना शेड, कीचन आदि के संबंध में जानकारी देने आदि के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने धान खरीदी पारदर्शिता करने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुसार खरीदी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपंम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री पाण्डेय ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ संकुल समन्वयकों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने संजय नगर रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण की प्रगति, पीडीएस भवन निर्माण, पीएम जनमन अन्तर्गत किये जा रहे कार्य, राशन कार्ड का ई-केवायसी, दिव्यांग एवं वृद्धा आश्रम, समाज कल्याण अन्तर्गत आधार नंबर की एंट्री आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने पीएम जनमन अन्तर्गत कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















