सिस्टा का क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित

कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के ढेलवाडीह उपक्षेत्र के जागृति क्लब, ढेलवाडीह में 17 नवंबर को कोल इंडिया एससी/ एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) कोरबा क्षेत्र का क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि आर.पी.खांडे ,राष्ट्रीय अध्यक्ष /एसईसीएल, महासचिव, सिस्टा की उपस्थिति में कोरबा क्षेत्र के लिए दिनेश कुमार बंजारे (फोरमैन इंचार्ज) बगदेवा को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विजय मिरी को क्षेत्रीय सचिव से सर्वसम्मति मनोनीत किया गया।


कोरबा क्षेत्र के सभी इकाइयों को पूर्व सूचना के तहत कोल इंडिया एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) कोरबा क्षेत्र का क्षेत्रीय अधिवेशन ढेलवाडीह क्षेत्र में 17 नवंबर को जागृति क्लब ढेलवाडीह में अधिवेशन में पहुंचे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भव्य शोभायात्रा के साथ की गई।

तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन करते हुए उनका अंग वस्त्र, फूल माला एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।

मंचस्थ अतिथियों ने कोल इंडिया के कोल क्षेत्र में कार्यरत एससी, एसटी वर्ग कर्मचारियों की दशा एवं दिशा संदर्भित विस्तृत जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन सिंह प्रधान, अलग राम सिदार, लुकस तेलारे, निर्मल सिंह राज, के पी पाटले, संतोष कुमार शाह, सुंदरलाल, सुरेंद्र खूँटे, सी एन भगत के अलावा कोरबा क्षेत्र के सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।