जन समस्याओं को लेकर भाकपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा प्रतिनिधि मंडल के साथ बालकोनगर की जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया है की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगातार बालको क्षेत्र की जन समस्याओं को उठाया जा रहा है जैसे कोरबा की जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव द्वारा 16 फरवरी 2024 अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था जिसमें बालकों क्षेत्र की जन समस्या उल्लेख किया गया था उसके बाद 5 सितंबर को बालको परसाभाटा चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए आपका ध्यान आकर्षित किया गया इसके बाद आज सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आपसे मुलाकात कर आपका ध्यान आकर्षित करते हुए यह बताना लाजिमी है कि बालको की विभिन्न वार्डों में निम्न समस्या बनी हुई है।

प्रमुख मांगों में बालको रिंग रोड से मेजर ध्यानचंद चौक तक गुणवत्ता पूर्वक सडक़ निर्माण किया जाए, बालको संयंत्र में ड्यूटी आने-जाने के दौरान बड़ी गाडिय़ों पर ‘नो एंट्री’ लगाए जाए, परसाभाटा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की गुमटियों का जिर्णोद्धार किया जाए, बालको के विभिन्न वार्डों में नालियों का जीर्णोद्धार किया जाए,  विभिन्न वार्डों में ट्रांसफार्मर में लगे पैनल का दरवाजा लगाया जाए, परसाभाटा चौक एवं अन्य वार्डो के खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधार किया जाए सहित अन्य शामिल हैं।

ज्ञापन देते समय जिला परिषद सदस्य कामरेड राम मूर्ति दुबे, कामरेड विजयलक्ष्मी चौहान, कामरेड मुद्रिका तांती, कामरेड जय किरण, अमरेश उपस्थित रहे।