कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह के मार्गदर्शन में 20 नवंबर को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर आबकारी वृत्त आंतरिक अंतर्गत लालघाट क्षेत्र में कार्यवाही की गई। नाला के किनारे पर गड्ढों एवम् झाडिय़ों के बीच छिपाया हुआ जरीकेन एवम् बॉटल में भरा कुल 140 लीटर महुआ शराब एवम् प्लास्टिक के डिब्बों तथा बोरियों में भरा कुल 2000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।
मौके पर कोई आरोपी की उपस्तिथि नहीं होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क,च), 34 (2) 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय, दीपमाला नागदेव,मुकेश पांडेय,नारायण सिंह कंवर आबकारी मुख्य आरक्षक संजय गुप्ता,राजीव जायसवाल,कैलाश प्रधान,सिमोन मिंज़ आबकारी आरक्षक शिव वैष्णव, शरीफ खान,सुरेश यादव,दसराम सिदार, हेमप्रकाश डनसेना, संतोष राठौर एवं नगर सैनिक अंबिका सांडे, कविता राठौर, दीपका सिंह का योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
