कोरबा। दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत एक मैकेनिकल फिटर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। कार्य के दौरान ऊपर से भारी मशीन का हिस्सा उनसे पैर पर गिर गया, जिससे पैर फैक्चर हो गया है।
जानकारी के अनुसार 20 नवंबर की सुबह 11 बजे दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत मैकेनिकल फिटर वरुण नाहक 36 वर्ष निवासी विकास नगर कुसमुंडा हादसे का शिकार हो गए। कार्य के दौरान भारी मशीन का हिस्सा गिरने से वरूण नाहक का पैर फैक्चर हो गया।
घटना के बाद प्रबंधन और सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। लोहे के भारी हिस्से के गिरने से उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की कमी और भारी मशीनरी के संचालन में सावधानी की आवश्यकता पर सवाल उठाती है।
नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के सीएमओ डॉक्टर कल्याण सरकार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पीडि़त को प्राथमिक उपचार के पश्चात तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में अपोलो अस्पताल भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
