गेवरा एनसीएच कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी

कोरबा-दीपका। दीपका थाना अंतर्गत गेवरा एनसीएच कालोनी में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने फोरमैन घर में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत एनसीएच कालोनी गेवरा के मकान क्रमांक बी-377 निवासी फोरमेन दीपक राठौर सुबह 8:30 बजे ड्यूटी पर गए थे और उनकी पत्नी मायके में थीं। जब वह दोपहर 12 बजे लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दोनों दरवाजे टूटे हुए थे। अंदर जाने पर पता चला कि चोर अलमारी और दीवान को खंगालकर सामान ले गए।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पीछे के दो दरवाजे तोडक़र अलमारी और दीवान से 10 तोला चांदी की पायल, एक सोने का लॉकेट, कीमती घड़ी और अन्य सामान पार कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कॉलोनीवासियों में डर का माहौल बना दिया है।

स्थानीय लोग गेवरा-दीपका क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।