कोरबा-पाली। नगर पंचायत पाली में चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है और पुलिस के हाथ खाली है। बीती रात नगर पंचायत पाली के काली मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोडक़र चांदी के छत्र, मुकुट अन्य आभूषण सहित दान पेटी की चोरी कर ली है। मामले की रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाली के वार्ड क्र. 1 मादन रोड मुख्य मार्ग स्थित राज कालिका मंदिर में पुजारी पंडित प्रमोद तिवारी प्रतिदिन की भांति रात 9 बजे मन्दिर बंद कर घर चला गया था जो आज सुबह पुन: प्रात: कालीन पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुँचे। मुख्य दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश करते ही मंदिर के गर्भगृह का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के भीतर प्रवेश करने पर माता काली की प्रतिमा पर छत्र, मुकुट सहित अन्य देवी देवताओं के छत्र और मुकुट आदि गहने गायब था। वहीं दान पेटी भी नहीं दिखा।
इसकी खबर उन्होंने मंदिर के मुख्य संचालक राजेंद्र गुप्ता को देते हुए पाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने स्थल मुआयना किया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
इस सूचना के पश्चात कुछ घंटे बाद डाग स्क्वायड की टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोजी डॉग ने मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर घनी झाडिय़ों में दान पेटी को देखा, जो खुली थी व दान की रकम गायब थी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि भगवान शंकर के शिवलिंग के पास गड़े त्रिशूल का उपयोग ताला तोडऩे के लिए किया गया। मन्दिर के दरवाजे को तोडक़र चोरों ने मंदिर के अंदर प्रवेश किया है। देव-देवी प्रतिमाओं के 4 चांदी के छत्र, चांदी के मुकुट और कुछ अन्य आभूषण सहित दान पेटी की नगदी पार की है।
पुजारी तिवारी के अनुसार लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। पाली क्षेत्र में लगातार चोरियों ने आमलों की नींद उड़ा दी है। वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















