शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें : आयुक्त
कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निगम के समस्त एसएलआरएम सेंटर्स में अपशिष्ट का बेहतर प्रबंधन किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं, सेंटरों में कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों को कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध हों, उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो, इस दिशा में नवाचार अपनाएं तथा प्रत्येक सेंटर को पृथक-पृथक थीम पर विकसित करें।
नगर पालिक निगम के नवनियुक्त आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मंगलवार को सुबह 7 बजे शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा करते हुए साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान आयुक्त पोड़ीबहार एस.एल.आर.एम.सेंटर पहुंचे, उन्होंने सेंटर में संचालित की जा रही गतिविधियों का अवलोकन करते हुए वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपस्थित स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा संपादित कार्यो की विस्तार से जानकारी ली।
आयुक्त ने पोड़ीबहार, खरमोरा, शिवाजीनगर, सुभाष नगर, निहारिका घंटाघर, बुधवारी आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में अधिकारी कर्मचारियों व सफाई मित्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर एके शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहूल मिश्रा, विनोद नेताम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीसी रोड निर्माण कार्यो का निरीक्षण
इस दौरान आयुक्त ने वार्ड 31 रूद्रनगर व वार्ड 29 पोड़ीबहार में निगम द्वारा निर्मित कराई जा रही सी.सी. रोड के प्रगतिरत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यो की गुणवत्ता को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, वर्क क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने हुए कार्य में आवश्यक गति लाएं व समयसीमा में कार्यो को पूर्ण कराएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















