पुलिस विभाग में 18 आरक्षकों को पदोन्नति

कोरबा। पुलिस विभाग में 18 आरक्षकों को पदोन्नति मिली है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा जारी योग्यता सूची में शामिल आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पदोन्नति पाने वाले जवानों को वर्दी में फीता लगाकर सम्मानित किया।

पदोन्नति पाने वाले आरक्षकों में बसंत भैना, भुनेश्वर प्रसाद कुर्रे, नीलम जोसेफ कुजुर, आशेरूष तिर्की, प्रेम प्रकाश सोनी, तनवीर खान, जितेन्द्र कुमार जायसवाल, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, ममता दुबे, दिलीप मिंज, सुदर्शन सिंह मरावी, ओमप्रकाश साहू, मुकेश राम सारथी, लाखन सिंह, विद्यारति दुबे, उमेश दुबे, एम माधवी, जयप्रकाश यादव शामिल हैं।