कोरबा। श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने सर्वमंगला मंदिर के समीप प्राचीन रानी गुफा व हनुमान मंदिर को मिट्टी से डम्प करने पर रोक लगाने व जीर्णोद्धार कराने संबंधी ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है।
भूविस्थापित कामगार संगठन अध्यक्ष ने ज्ञापन में लिखा है कि जिले में स्थित ऐतिहासिक माँ सर्वमंगला मंदिर से महज 100 मीटर की दूरी पर प्राचीन हनुमान मंदिर व रानी गुफा है। जहाँ पर वर्तमान में रेल्वे ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है किन्तु रानी गुफा व हनुमान मंदिर गुफा को निर्माणधीन कंपनी द्वारा मिट्टी पाट कर ध्वस्त किया जा रहा है जिससे हमारे प्राचीन व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है जिसकी जीर्णोद्धार कराया जाय।
पानी का छिडक़ाव न होने के कारण मंदिर परिसर दूषित हो रहा है, पानी छिडक़ाव की आवश्कता है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि हनुमान मंदिर व प्राचीन रानी गुफा को डम्प कर रहे संबंधित (रेल्वे विभाग) कंपनी को आदेशित कर तत्काल रोक लगाया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवागंन, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर पालिक निगम, एसडीएम कटघोरा, महापौर नगर निगम को भी सौंपी गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















