मनोहर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनित

कोरबा। शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय प्रबंध कार्यकारिणी के विस्तार करने प्रांतीय बैठक कंवर भवन टाटीबंध रायपुर में 10 नवंबर को किया गया।

बैठक में प्रांताध्यक्ष आरएन ध्रुव, प्रांतीय महासचिव नकुल राम चंद्रवंशी तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललित मोहन भगत ने संयुक्त रूप से सभी जिला अध्यक्षों के सुझाव को ध्यान रखते हुए अपने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।

जिसमें कोरबा जिला के निवासी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा जांजगीर-चांपा में प्राचार्य पद पर कार्यरत मनोहर प्रताप सिंह तंवर को छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।

मनोहर प्रताप सिंह तंवर पूर्व में कोरबा जिला में संघ के जिला महासचिव एवं जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं, इनके प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनित होने पर संघ के जिला कार्यकारिणी कोरबा एवं बिलासपुर संभाग के समस्त अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवकों में हर्ष व्याप्त है।