ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने की कार्यवाही
कोरबा । भाजपा नेता नूतन राजवाड़े पर पहले सरकारी ज़मीन पर कब्जा मामले में राजस्व न्यायालय के आदेश कार्रवाई के बाद अब एक नया मामला सामने आया है।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता नूतन राजवाड़े द्वारा कनकी में संचालित शीतला पेट्रोल पंप सरकारी जमीन में बनाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी जिस पर एसडीएम कोरबा द्वारा जांच कराई गई। जांच में खसरा नंबर 540/1 के रकबा 0.425 हेक्टयर में से 0.040 हेक्टेयर भूमि पेट्रोल पंप बाउंड्री के भीतर पाई गई।
इस बाबत एडीएम कोरबा ने एक नोटिस भी 7 नवंबर को भेज संचालक और भाजपा नेता नूतन राजवाड़े से उसका पक्ष जाना था जिस पर नूतन राजवाड़े ने जो जवाब पेश किया वो संतोष जनक नहीं था लिहाजा पेट्रोल पंप के लिए जारी एनओसी रद्द कर दी गई है बिना एनओसी पेट्रोल पंप का संचालन नहीं हो सकता है वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम को भी इस बबत सूचना दे दी गई है।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार, वर्ष 2019 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस पेट्रोल पंप को जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि किसी भी तरह के भूमि विवाद या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति में यह एनओसी स्वत: रद्द मानी जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
