टैंकर से 80 हजार कीमती 800 लीटर डीजल जप्त 

कोरबा-कुसमुंडा । कुसमुण्डा पुलिस ने अवैध डीजल पर कार्यवाही करते हुए चोरों से लगभग 80 हजार कीमती 800 लीटर अवैध डीजल जप्त किया है। 


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध डीजल चोरी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर 10 नवंबर को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 में अवैध डीजल लेकर बल्गी मोड़ तरफ से आ रहा है।

सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु बल्गी मोड़ जाकर उक्त वाहन टेंकर क्रमांक- सीजी 14 एमपी 7478 को रुकवाने पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। टेंकर को चेक करने पर लगभग 800 लीटर डीजल भरा होना पाया गया जो अपराध से संबधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस ने लिया है। जो इश्तगासा क्रमांक 09/2024 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक झाडू राम साहू, आरक्षक अमर दिवाकर, कैलाश कंवर व सैनिक मिथलेश कुमार की भूमिका रही।