एटक की संभागीय कमेटी गठित, हरिनाथ सिंह को मिली जिम्मेदारी

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बिलासपुर- सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक कोरबा के मुड़ापार स्थित एटक कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, श्रमिकों की समस्याओं, प्रदूषण सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए नई कमेटी का गठन करते हुए श्याम बिहारी बनाफर को संभागीय संयोजक चुना गया।

बैठक की शुरुआत राज्य सचिव के. साजी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राज्य सचिव के. साजी का श्याम बिहारी बनाफर ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इसके साथ ही एम.एल. रजक, दीपेश मिश्रा, महेश बनाफर, राममूर्ति दुबे, एन.के. दास, अनिल शर्मा और अशोक शिरोड़े का भी सम्मान किया गया।

बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कोरबा जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए इससे जुड़ी समस्याओं पर अपनी बात रखी। राज्य सचिव के. साजी ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित सम्मेलन की जानकारी दी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से श्याम बिहारी बनाफर को बिलासपुर-सरगुजा संभाग का संयोजक चुना गया तथा संभागीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सभी जिलों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर रघुनंदन सोनी, विक्रांत शर्मा, बद्री सिंह, अशोक शिरोड़े, विजय लक्ष्मी चौहान, मीना यादव, सरिता अनंत, हिमांशु मिरे, एन.के. दास, बंसराज, मंगल सिंह, एस.के. प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, राममूर्ति दुबे, गोपाल प्रसाद पटेल, मुकेश साहू और वर्षा राज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।