स्कूटर, सायकल सहित 15 क्विंटल अवैध कबाड़ जप्त, दुकान सीलबंद

कोरबा-बांकीमोंगरा। बांकीमोंगरा पुलिस की अवैध कबाड़ पर लगातार कार्यवाही जारी है। 15 क्विंटल अवैध कबाड़ को जप्त कर कबाड़ दुकान को सीलबंद कराया गया है। 


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब कार्यों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बांकीमोंगरा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसईसीएल हॉस्पिटल रोड बांकीमोंगरा में संचालित अवैध कबाड़ दुकान संचालिका किरण साहू पति स्व. रंजीत साहू 40 वर्ष निवासी एसईसीएल अस्पताल के पास बांकीमोंगरा की कबाड़ दुकान में कार्यवाही किया गया।

दुकान संचालिका के द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाये जाने पर जप्त किया गया है। उक्त कबाड़ दुकान संचालिका एवं उनके पुत्र विकास साहू, आकश साहू के विरूद्ध चुराई हुई सम्पत्ति खरीदने-बिक्री करने की पूर्व अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिस पर चालानी कार्यवाही हुई है।

कार्यपालिक दण्डाधिकारी के द्वारा अवैध कबाड़ दुकान को सीलबंद किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल टण्डन, मप्र आरक्षक विक्टोरिया रकसेल, महिला आरक्षक निर्मला तंवर, देवेन्द्र राजपूत, देवेन्द्र पैकरा, सतीश साहू, भोलाशरण यादव, निरंजन कंवर, रोहित राठौर की भूमिका सराहनीय रही।


स्कूटर, साइकिल सहित अन्य सामान जप्त
जप्त किए गए सामान में स्कूटर क्र. सीजी 12-0109, लेडिस सायकल पायल कंपनी का, लोहे का सरिया 8 व 10 एमएम जुमला वजनी लगभग 35 क्विंटल, लोहे-एल्युमिनियम का दरवाजा सेट, सायकल फेम, लाल रंग प्लेजर स्कुटी बिना नंबर बिना इंजन लोहे का प्लेट 6 नग, लोहा-टीना कबाड़ सामान लगभग 15 क्विंटल जुमला कीमती लगभग 85500, अपराध में प्रयुक्त 2 नग लोहा कटर, 3 नग इलेक्ट्रानिक तराजू बड़ा, 2 नग ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर शामिल है।