मामूली बात पर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी पुलिस ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर पत्नी की हत्या करने वाले युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के मर्ग क्र. 89/2024 धारा 194 बीएनएसएस के जांच दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार पत्नी रामबाई के साथ अक्सर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर रामबाई पिछले 2 साल से मायके ग्राम कोदवारी में रह रही है। पत्नी रामबाई से उसे 3 पुत्री है।

अंबिकापुर में कार्य के दौरान आरोपी लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार द्वारा 6 माह पूर्व मृतिका सुनीता कंवर को अंबिकापुर से पत्नि बनाकर घर लाया गया। 6 नवंबर को लाबडू सिंह बिंझवार पत्नि सुनीता कंवर व पुत्री सोनिया को मोरगा बाजार जाने के लिए कहा लेकिन सुनीता कंवर ने तबियत खराब होने के कारण जाने से मना कर दिया। इसके बाद लाबडू सिंह बिंझवार अपनी लडक़ी के साथ मोरगा बाजार गये थे। बाजार से घर वापस आने पर पत्नि सुनीता कंवर घर में नहीं मिली तब आरोपी अपनी दूसरी लडक़ी सोमिया के साथ पत्नि को ढूढऩे निकला।

इस दौरान सुनीता कंवर कटघोरिया के घर में खाट पर सोते मिली जिसे दोनों बाप-बेटी पकडक़र घर ला रहे थे। सुनीता कंवर चलने फिरने में असमर्थ होने से आरोपी पत्नि के हाथ पकड़ कर घर ला रहा था इस दौरान पति-पत्नि सडक़ पर गिरे और लाबडू सिंह बिंझवार के दाहिने आंख के पास चोट लगी।

इसके बाद लाबडू सिंह बिंझवार रात्रि में पत्नि सुनीता कंवर को अपने साथ घर लाकर अभी तक खाना नहीं बनाये हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात सीने एवं चेहरे में मारपीट किया जिससे लाबडू सिंह बिंझवार को अंधरूनी गंभीर चोट लगने उसकी मौत हो गई।

मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा से पीएम कराया गया। चिकित्सा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में सुनीता कंवर की मृत्यु हत्या करने से होना उल्लेखित किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक भीम सेन यादव के नेतृत्व में मोरगा पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार 35 वर्ष निवासी ग्राम अरसिया नवाटिकरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक भीम सेन यादव, प्रधान आरक्षक सुरेश मणि सोनवानी, आरक्षक देवेन्द्र पैकरा, महिपाल सिंह, संजय कुमार साहू, शिव कुमार चौहान की भूमिका रही।