कोरबा। कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस ने कुसमुंडा खदान से लोहे का चैनल गेट व प्लेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने क्षेत्र में हो रहे डीजल, कोयला, लोहा, चोरी, जुआ-सट्टा, आबकारी एवं अवैध कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
प्रार्थी संजय कुमार दुबे पिता स्व. नागेंद्र नाथ दुबे 49 वर्ष निवासी प्रधान सुरक्षा प्रहरी महाप्रबंधक कार्यालय एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा 4-5 नवंबर के दरम्यानी रात को अज्ञात आरोपी के द्वारा 3 नंबर वर्क शॉप एसईसीएल कुसमुंडा खदान से 4 नग लोहे का चैनल, 8 नग लोहे का प्लेट वजनी 6 क्विंटल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर सर्वमंगला पुलिस सहायता केन्द्र में दर्ज कराई थी।
मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी दौरान आरोपी राजू साहू ने पूछताछ के दौरान 3 नम्बर वर्क शॉप एसईसीएल कुसमुंडा खदान से चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 4 नग लोहे का चैनल, 8 नग लोहे का प्लेट वजनी 6 क्विंटल कीमती 20000 रुपये को जप्ती कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
