कोरबा। बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर एक कार सडक़ से उपर डिवाइडर पर चढऩे के साथ खंभे से जा भिड़ी। घटना में एक महिला घायल हुई है। चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई। इसके साथ यहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने पीडि़तों की सुध ली।
सुबह 10.30 बजे के आसपास बुधवारी मार्ग पर यह घटना हुई। जिसने आसपास के लोगों को हैरत में डाल दिया। पता चला कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में रहने वाला एक परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गुरुवार की शाम बांकीमोंगरा गया हुआ था। आज सुबह की पूजा के बाद इन लोगों की कोरबा वापसी हुई। रात्रि में जागरण ज्यादा होने के कारण उनके सामने मुश्किल थी। आज सबेरे कोरबा वापस होने के दौरान सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चालक विजय रजक को अचानक झपकी आई और अगले क्षण कार डिवाइडर में चढक़र खंभे से भिड़ गई। कार सवार एक महिला को चोट आई है जबकि बाकी लोग सुरक्षित हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677