15वीं कूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता
कोरबा। जिले की होनहार छात्रा और खिलाड़ी अर्जुनी बत्रा ने अखिल भारतीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भागीदारी करने के साथ रजत पदक जीत लिया। उसने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ी की सफलता से परिजन सहित कोच और मार्गदर्शक प्रसन्न हैं।
गुजरात के टेक्सटाइल सिटी सूरत में अखिल भारतीय स्तर की 15वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाल में ही हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों की उपस्थिति हुई।
अलग-अलग आयु और वजन समूह में प्रतिभागी शामिल हुए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारदा विहार कोरबा निवासी खिलाड़ी अर्जुनी बत्रा ने इस खेल में अपने को साबित करते हुए सिल्वर मेडल जीता।
व्यवसायी अमृतलाल बत्रा की पोती और सागर बत्रा की पुत्री अर्जुनी ने इससे पहले भी अन्य प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के साथ पुरस्कार जीते हैं। पंजाबी बिरादरी का गौरव बढ़ाने का काम खिलाड़ी ने किया है। उसकी सफलता पर विद्यालय परिवार सहित समाज ने खुशी जताई और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677