कोरबा। ओपन एयर थियेटर घंटाघर में राज्योत्सव का आयोजन 5 नवंबर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने डायवर्सन रूट जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सीएसईबी चौक से आने वाले भारी वाहनों को बुधवारी चौक से डायवर्ट कर आईटीआई चौक कोसाबाडी के आगे रिसदी चौक, कोसाबाड़ी चौक से सुभाष चौक की ओर आने वाले भारी वाहनों को कोसाबाड़ी चौक से आईटीआई चौक, गुरु घासीदास चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
राज्य उत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए मिनिमाता कॉलेज, आरपी नगर दशहरा मैदान तथा फेस वन दशहरा मैदान सुभाष चौक में पार्किंग निर्धारित की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

