कोरबा मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल के बेड पर घायल अवस्था में पड़ी महिला की ये हालत किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति राजेश कुशवाहा ने की है।
जानकारी के अनुसार पति के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पुलिस सूत्रों ने बताया,कि बीती रात राजेश कुशवाहा शराब के नशे में पत्नी के घर पहुंचा और जबरदस्ती पत्नी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर राजेश ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बीच बचाव करने आई पुत्री को भी गंभीर चोट लगी है। हमले में पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगी है वहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने बताया,कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















