सक्ति । ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशाखोरी के कारण अब आने वाली नई पीढ़ी पर इसका साफ असर दिख रहा है,गांव-गांव में बिकने वाले महुआ शराब,गांजा एवं मेडिकल नशा के कारण स्थिति बदतर हो रही है, इससे निपटने के लिए प्रशासन में आबकारी एवं पुलिस विभाग के द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन इसके बावजूद संरक्षण एवं कार्रवाई नहीं होने के चलते नशा का सामान बेचने वालों का हौसला बुलंद है।
इस समस्या से निपटने के लिए सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत नवापारा ग्राम की सैकड़ो महिलाएं ने खुद इसे रोकने का जिम्मा उठाया है।
पर अच्छाई काम में भी कभी-कभी दिक्कत आती है,जब नशा का सामान बेचने वालों के घर जाकर उन्हें मना किया जा रहा है,तो महिलाओं को भी दबंगों द्वारा धमकी दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि नशा सामान बेचने वालों को कहीं ना कहीं संरक्षण प्राप्त है,इसीलिए खुलेआम घर पहुंच सेवा के साथ महुआ शराब एवं गांजा का सामान बेचा जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















