छत्तीसगढ़ ठेका कामगार यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल दीपका क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को छत्तीसगढ़ ठेका कामगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकारों हितों की मांग पत्र एसईसीएल दीपका मुख्य कार्यालय में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है।


ज्ञापन में 13 दिवस के भीतर मांगों पर पहल करते हुए निराकरण करने की मांग किया गया है। मांग पूरा नहीं होने पर संपूर्ण दीपका के कोयला खदान के कोयला व मिट्टी खनन कार्य को बंद करने की चेतावनी दी गई है।

ठेका मजदूरों की प्रमुख मांगों में निर्धारित एचपीसी दर से पेमेंट, मेडिकल की सुविधा प्रदान करने, सेफ्टी उपकरण जैसे जूता, हेलमेट, रेडियम, जैकेट एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराने, वार्षिक बोनस प्रदान करने, आउटसोर्सिंग कंपनियों में भू-विस्थापितों एवं आसपास के प्रभावितों को शत-प्रतिशत रोजगार प्रदान करने की मांग शामिल हैं।