कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं शाम 4:30 बजे जिला पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन समिति की बैठक लेंगे।
जिला पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन समिति की बैठक में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, सर्व विधायक, महाप्रबंधक एसईसीएल तथा अन्य सार्वजनिक उपक्रम के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उक्त बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















