मरम्मत का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश
कोरबा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को शहर की जीर्ण-शीर्ण सडक़ों का कराए जा रहे मरम्मत व पेंच रिपेयरिंग कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य का परीक्षण करते हुए गुणवत्ता को देखा। उन्होंने मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाने के निर्देश निगम के अभियंताओं एवं कार्य एजेंसी को दिए।
इस मौके पर सभापति श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, कृपाराम साहू, प्रदीप जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर, पार्षद रवि चंदेल, मुकेश राठौर, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ, सहा.अभियंता पीयूष राजपूत आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















