कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। जिले में लगभग 400 से अधिक विद्यालयों में न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष भोजन तथा प्रोत्साहन दिया जा चुका है।
इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को करतला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम कोटमेर के शासकीय प्राथमिक शाला में ग्रामीणों द्वारा आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल होकर विद्यार्थियों को खीर, पूड़ी के साथ भोजन परोसा।
इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन अथवा किसी भी महत्वपूर्ण विशेष अवसरों पर आसपास के विद्यालयों में जाकर न्योता भोज का आयोजन करें और अपने विशेष दिन को और यादगार बनाएं।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य, ग्राम कोटमेर के सरपंच और विद्यार्थियों के पालकगण तथा अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















