मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

कोरबा । दस अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं मुख्य अस्पताल एस.ई.सी. एल कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में एस.ई.सी. एल मुख्य अस्पताल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अथिति न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा की सचिव कु.डिम्पल के द्वारा मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य के लिये जरुरी है व्यक्ति, परिवारों और समुदायों को उनकी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करने समाज में योगदान देने के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कार्य स्थल पर स्वास्थ्य वातावरण और प्रतिकूल कार्य से जीवन को संतुलन बनाने की अवश्यकता है।

एस.ई.सी.एल अस्पताल के सी. एम.ओ डॉ.प्रिया श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर समस्या एवं मानसिक रोगियों के हित में चिकित्सीय सहायता खुद की भूमिका निभाते हुए हर समय मदद के लिये आगे रहने की बात कही शिविर में एस.ई.सी.एल अस्पताल के डॉ. आनंद सिंह ज्ञान, डॉ. शिवा बी प्रसाद डॉ. अपूर्व शर्मा, डॉ.अनु नेहा, मेटरन के. दास, श्री पिटर, अंशु गार्डया एवं अस्पताल के कर्मचारीगण तथा मरीजगण उपस्थित रहे।

शिविर आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी उपेंद्र राठौर, अहमद खान का विशेष सहभागिता रही डॉ.आनंद सिंह ज्ञान के द्वारा शिविर का आभार प्रकट किया गया ।