शराब पीने के बाद हुआ विवाद, कुल्हाडी से किया प्राणघातक हमला
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर पाइप लाइन के समीप एक मकान में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मृतक शिव प्रसाद कंवर के साला ने की थी। बताया कि जीजा-साला एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, नशा चढ़ जाने पर दोनों के मध्य विवाद हो गया। इस दौरान साले ने क्रोध में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी को उठाकर अपने जीजा शिव प्रसाद पर प्राण घातक हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक शिव प्रसाद कंवर की पत्नी श्रीमती सुकृता कंवर 42 वर्ष निवासी डिंगापुर ने थाना में आकर सूचना दर्ज कराई कि 7 अक्टूबर को अपने डयूटी में प्रयास हॉस्टल डिंगापुर चली गई थी तथा घर में उसका पति शिव कुमार कंवर एवं बेटा देवाशीष था।
बाद में पति शिव कुमार कंवर उसे फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई दादू उर्फ चन्द्र भुवन कंवर घर आया है तुमसे बात करना चाहता है। तब उसने भाई से बात की और उसने बताया कि डेविड मुझे मारने के लिए दौड़ा रहा है इसलिए यहां आया हूं। तब उसने पति शिव कुमार कंवर से कहा कि चंद्रभुवन को खाना खिला दो, तब शिव कुमार कंवर ने कहा कि इसे कितना खिलाउं, कितना दान करूं कहकर फोन रख दिया।
इसके बाद रात्रि 8.23 बजे उसे फोन कर बताया कि तुम्हारे पापा रोते हुए जा रहे कि मेरे दामाद को कोई मार दिया तब यह घर जाकर देखी तो उसका पति मृतक शिव कुमार कंवर की लाश घर के परछी पर पड़ी थी। मामले में पुलिस विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
एसपी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन स्टाफ एवं सायबर सेल की टीम ने दादू उर्फ चंद्रभुवन कंवर को ग्राम गिधौरी से गिरफ्तार किया। आरोपी दादू उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह कंवर 34 वर्ष निवासी सिंचाई कालोनी रामपुर ने पूछताछ में जीजा शिव कुमार कंवर द्वारा काम-धाम नहीं करना, फालतू पड़ा रहना बोले जाने पर उसकी बातों का बुरा मानकर टांगी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, आरक्षक सुशील यादव, रितेश शर्मा, आलोक टोप्पो, खेमराज राजपूत एवं रक्षित केन्द्र से महिला आरक्षक सुनिता कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















