9 प्रकरण में 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही
कोरबा-रजगामार। पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट को पकड़ा है। आरोपियों से 577 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब बनाने वाली भट्टी और सामग्री को ध्वस्त किया गया। कुल 9 प्रकरण में 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चैहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करने हेतु अवैध शराब बिक्री करने वालों एवं सामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में रजगामार क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम बुंदेली में 58 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। इसी तरह थाना हरदीबाजार पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम नेवसा में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।
थाना दीपका पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध छापे मार कार्यवाही में ग्राम सिरकी में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।
इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 3 स्थान पर छापे मार कार्यवाही में ग्राम चीतापाली में 500 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपियों से बरामद किया गया।
थाना बाँकीमोगरा द्वारा बलगी के डगनिया खार क्षेत्र और थाना कटघोरा के ग्राम लोतलोता और ग्राम छुरीखुर्द में जन चौपाल लगा कर सजग कोरबा के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।
इस प्रकार कोरबा पुलिस के द्वारा 9 प्रकरण में कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की। ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 527 प्रकरण में कुल 8852 लीटर शराब जप्त की गई है जो पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















