कोरबा-बांकीमोंगरा। शहीद भगत सिंह की जयंती पर बांकीमोंगरा के नवीन महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) और एनएसएस टीम के द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के छात्र-छत्राओं और आम जनों ने रक्तदान कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही सडक़ सुरक्षा के मद्देनजर सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर यातायात विभाग कोरबा से एएसआई मनोज राठौर और यातायात विभाग के आरक्षक मौजूद रहे ।मनोज राठौर ने उपस्थित जनों को यातायात संबंधी जानकारी दी और सडक़ सुरक्षा के उपाय छात्र-छात्राओं को बताए महाविद्यालय के प्राचार्य रघुवीर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन वस्त्रकार, गजेंद्र पाल सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष कोयला मजदूर पंचायत (एच एम एस), संजय सिंह सचिव कोयला मजदूर पंचायत, रमेश उर्रे और अन्य के सहयोग से संपन्न किया गया। इस पूरे रक्तदान कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को लर्निंग लाइसेंस नि:शुल्क बनाया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















