जांजगीर । अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कुएं के पास बैठा हुआ था, तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह कुएं के अंदर गिर गए। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को बाहर निकाल लिया है, वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कचहरी चौक में 52 वर्षीय योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे। वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे। जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित वर्षों से बंद कचरे से भरे कुएं में गिर कर उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेंद्र शर्मा सुबह कुएं के पार में बैठे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पलट कर कुएं में गिर गए। उन्हें कुएं में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने डायलॉग 112 को फोन करके उनके कुएं में गिरने की जानकारी दी। जानकारी लगते ही डायलॉग 112 मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर खोजबीन शुरू करवाई।
खोजबीन में योगेंद्र शर्मा का शव कुंए में मिला। आशंका है कि वर्षों से बंद कुएं के चलते उसमें जहरीली गैस बन गई होगी। इसके अलावा कचरे में फंसने के चलते योगेंद्र शर्मा बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। वर्षों से अनुपयोगी कुंए को बंद नहीं किया गया था। बल्कि इसका इस्तेमाल कचरा फेंकने के लिए किया जाता था। इससे पूर्व भी जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत कुंए के जहरीली गैस की चपेट में आकर हो चुकी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
