चखना सेंटर में लूटपाट, संचालक से मारपीट कर नगदी रकम लेकर हुए फरार

कोरबा । दर्री थाना अंतर्गत फ़र्टिलाइज़र के पास स्थित शराब भट्टी के सामने लगी चखना दुकान लूटपाट का मामला सामने आया है। आधी रात यहां बदमाशों ने संचालक से मारपीट कर 7300 रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। चखना दुकान के संचालक संजय झा ने इस घटना की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है लाटा में स्थित शराब भट्टी को फर्टिलाइजर में शिफ्ट किए हुए महज तीन से चार दिन ही हुए हैं और बड़ी घटना को अंजाम देना शुरू हो गया। शराब भट्टी खुलने और बंद होने का समय सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 तक का रहता है।

चखना दुकान के संचालक संजय झा ने बताया कि बीती रात के समय 11 बजे चार युवकों ने नशे में संचालक के साथ मारपीट की और उसके पास रखे 7300 रुपए सहित दुकान के कई सामानों को लूट कर फरार हो गए। फिल्हाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।